star bharat: शो में रिंग का ट्रैक शूट करते हुए रीना को याद आए अपने सगाई के दिन

संध्या समय न्यूज संवाददाता


स्टार भारत ने हमेशा से अपने नए कॉन्टेंट के जरिए दर्शकों का दिल जीता है। इसी कड़ी में स्टार भारत का ‘आशाओ का सवेरा…धीरे धीरे से’ शो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह शो समाज की कई महिलाओं की कहानी को बयां करता है, विशेष रूप से जो विधवा हैं। शो में भावना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रीना कपूर को बहुत पसंद किया जा रहा है। शो के करेंट ट्रैक में जल्द ही राघव (राहिल आज़म द्वारा अभिनीत किरदार), भावना को रिंग देते हुए नज़र आने वाले हैं। इस सीन को शूट करते हुए रीना को अपने निजी जीवन में अपनी सगाई से जुड़ा एक किस्सा याद आ गया जो उन्होंने अपने दर्शकों और फैन्स से साझा किया।

रीना कपूर ने शेयर किया अपनी सगाई का दिलचस्प वाकया

शो में अंगूठी पहनाने के ट्रैक पर बात करते हुए रीना कपूर ने बताया कि कैसे उनकी अरेंज मैरिज के दौरान रिंग साइज और डिजाइन को लेकर एक मजेदार वाकया हुआ था। उन्होंने कहा, “मैं थोड़ी प्रैक्टिकल हूँ जबकि मेरे पति रोमांटिक हैं। जब हमें एक-दूसरे के लिए रिंग खरीदनी थी, तब मैंने सुझाव दिया था कि आप दिल्ली से अपनी रिंग ले लें और मैं मुंबई से खरीद लेती हूँ ताकि साइज का झंझट न रहे। लेकिन अगली सुबह उन्होंने फोन करके कहा कि ऐसा कौन करता है भला! चाहे जो हो जाए मैं तुम्हारे लिए रिंग लूंगा।”

रीना ने आगे बताया कि वह आज भी अपनी सगाई की इस निशानी को बेहद संभाल कर रखती हैं। उन्होंने कहा, “तब से लेकर आज तक मेरे हाथ में मेरी सगाई की रिंग है और मैं इसे कभी हाथ से नहीं निकालती। यहाँ तक कि जब मैं कोई माइथोलॉजिकल (पौराणिक) सीन भी शूट कर रही होती हूँ, तब भी किसी तरह इस रिंग को छिपा लेती हूँ।”

शो में आने वाले हैं नए उतार-चढ़ाव

‘आशाओं का सवेरा…धीरे धीरे से’ के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा। एक तरफ जहाँ भावना और राघव एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं और राघव भावना को रिंग देंगे, वहीं दूसरी तरफ भानु इन दोनों के रिश्ते पर कड़ी नजर बनाए हुए है। भानु की नई चालें शो की कहानी में कई रोमांचक मोड़ और उतार-चढ़ाव लेकर आएंगी, जो दर्शकों को अपनी सेटेलाइट स्क्रीन से बांधे रखेगी।

अधिक जानकारी के लिए देखते रहिए ‘आशाओं का सवेरा…धीरे धीरे से’ हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9.30 बजे, सिर्फ स्टार भारत पर।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now