कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

आईएमएस नोएडा में योग दिवस पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

Noida News:आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने योग शिविर की सराहना करते हुए कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में योग एक ऐसी साधना है जो व्यक्ति को आंतरिक रूप से सशक्त बनाती है। हमारे छात्रों के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।

सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से शुरू हुई आईएमएस की योग कार्यशाला

HIGHLIGHTS

  • आईएमएस नोएडा में योग कार्यशाला
  • छात्रों को स्वस्थ जीवन का संदेश
  • आईएमएस परिसर में योग शिविर
  • छात्रों और फैकल्टी ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
  • स्वस्थ तन-मन के लिए किया जागरूक

Noida News: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा ने योग कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर प्रशिक्षक योग गुरु वैशाली गौतम ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, योग, ध्यान, व्यायाम एवं प्राणायाम कराएं। वहीं योग शिविर के दौरान विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के स्वर्ण पदक विजेता आकाश शर्मा, संस्थान के स्टाफ, फैकल्टी एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

योग कार्यशाला की शुरुआत

योग कार्यशाला की शुरुआत योग गुरु वैशाली गौतम ने ऊँ की ध्वनि एवं सूर्य नमस्कार से कराया। उन्होंने कहा कि इंसान को जीवन जीने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हम योग के माध्यम से अपनी चिंताओं से दूर होकर आध्यात्मिक सशक्तिकरण का आरंभ कर सकते हैं। आध्यात्मिक जागृति हमें व्यर्थ और नकारात्मक भावों से दूर कर सकारात्मक विचारों की शक्ति देता है।

चिराग गुप्ता ने योग शिविर की सराहना किया

आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने योग शिविर की सराहना करते हुए कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में योग एक ऐसी साधना है जो व्यक्ति को आंतरिक रूप से सशक्त बनाती है। हमारे छात्रों के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। वही योग दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आकाश शर्मा ने कहा कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मस्तिष्क का होना जरूरी है। योग एक ऐसा माध्यम है जिनसे इन दोनो ही जरूरतों की पूरा किया जा सकता है।

हेड रीना मैसी ने कहा

वहीं आज के कार्यक्रम की संयोजक एवं आईएमएस स्पोर्ट्स क्लब की हेड रीना मैसी ने कहा कि प्रत्येक आसन और मुद्रा को करने की कुछ आवश्यक नियम हैं। आप चाहे तो अपने घर के बालकनी में आवश्यक नियम का पालन करते हुए योग कर सकते हैं। योग हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ हमें स्फूर्ति प्रदान करता है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now