South West Delhi : द्वारका में युवती को ब्लेड मारकर किया घायल, मामला दर्ज

संध्या समय न्यूज संवाददाता


नई दिल्ली। दिल्ली के दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 के पास एक युवती पर बुधवार रात ब्लेड से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके गले पर ब्लेड से हमला किया गया था। दिल्ली के द्वारका में एक शख्स ने युवती पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामला द्वारका नॉर्थ थाना इलाके का है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के युवती किसी से मिलने के लिए यहां एक होटल में आई थी होटल से बाहर आते समय अचानक उस पर एक शख्स ने ब्लेड से हमला कर दिया। पूछताछ में पता चला कि युवती के दो दोस्त हैं। दोनों युवकों में से किसने उस पर हमला किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान के लिए द्वारका नॉर्थ पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं घायल युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now