social welfare committee: साहिबाबाद में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

social welfare committee

संध्या समय न्यूज संवाददाता


गाजियाबाद। साहिबाबाद के लाजपत नगर में आशीर्वाद समाज कल्याण समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस विशाल भंडारे में दूर-दूर से हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया समिति के मिडिया प्रभारी दयाल शर्मा ने बताया कि इस तरह के भंडारे से लोगों में भक्ति भाव तथा आस्था बनी रहती है और लोग भगवान के भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। भंडारा काफी देर तक चलता है तथा भंडारे में समिति के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय पार्षद हिमांशु शर्मा ने भी सहयोग किया। पवित्र श्रावण मास में इस तरह के भंडारे का लोगों में खूब चर्चा है। इस अवसर पर अनीता प्रजापति संजू शर्मा हरेंद्र भाटी, कलावती, प्रवेश कुशवाहा, सोमबीर फौजी, मोहित शर्मा, मोहन आदि मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now