महर्षि नगर मे श्री गणेश महोत्सव बनाया

ऋ​षि तिवारी


नोएडा । महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ में इस वर्ष भी श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की वैदिक विधि-विधान से स्थापना की गई। इसके बाद प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन, प्रवचन और आरती का आयोजन किया जा रहा है।

7 से 17 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन

महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी ए.के. लाल ने बताया कि श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन 7 सितंबर से 17 सितंबर तक किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक तथा शाम 7 बजे से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के साथ भजन, प्रवचन और आरती होगी। श्रद्धालु इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

दसवें दिन विधि-विधान से होगा गणेश प्रतिमा विसर्जन

महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन निर्धारित अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के अंतिम चरण में विधि-विधान के साथ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर श्री गणेश सार्थक शीर्षक पाठ की आवृत्ति एवं अभिषेक करना तथा गणेश पुराण का पाठ करना और सुनना मनोकामना की पूर्ति करने वाला माना जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

गणेश पूजा में मौजूद रहे संस्थान से जुड़े लोग

महर्षि नगर में आयोजित भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना में संस्थान अध्यक्ष अजय प्रकाश, विनीत श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, श्रीकांत ओझा, कमलेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, रामेंद्र सचान, गिरीश अग्निहोत्री, यादवेंद्र यादव, राजेंद्र शुक्ला, विनोद दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now