Shahrukh Khan: क्या शाहरुख खान बनें कोरियोग्राफर?

Shahrukh Khan

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में पॉपुलर रेट्रो गीत ‘बेकरार करके’ पर अपने फेवरेट एक्टर को डांस करते देखना फैन्स के लिए एक सरप्राइज है। वीडियो में शाहरुख अपने बॉल्ड लुक में पूरे जोश के साथ डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं जो उनके किरदार और भी दिलचस्प बनाता है।

एक सोर्स से हमें पता चला है कि “यह शाहरुख खान ही थे जिन्होंने बैकग्राउंड में बज रहे “बेकरार करके” गाने के साथ इस खास सीक्वेंस में डांस करने का आइडिया लोगों के सामने रखा। यही नहीं उन्होंने इसके लिए डांस स्टेप्स की कोरियोग्राफी का जिम्मा भी खुद उठाया, जिसने पूरी तरह से इस सीन को बदल दिया और एंटरटेनिंग बना दिया।”

अब शाहरुख खान द्वारा तैयार किए गए इम्प्रोवाइज्ड डांस मूव्स दर्शकों के बीच छा गए हैं। जी हां, किंग खान के ये डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर मीम्स बन रहे हैं। कह सकते है, बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैन्स को चौंका दिया है। सुपरस्टार ने न केवल अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है, बल्कि एक आकर्षक सीक्वेंस के लिए अपने स्टेप्स कोरियोग्राफ करके अपने डांसिंग स्किल्स भी शोकेस किए हैं।

जवान के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने फिल्म की प्रत्याशा को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है और अपने बड़े पैमाने से दर्शकों को दीवाना कर दिया है। जवान की इस झलक ने एक असाधारण सिनेमाई अनुभव का वादा किया है। एक्शन और इमोशन्स के एक परफेक्ट मेल के साथ, जवान का प्रीव्यू धमाकेदार सीन्स और एक शानदार पैमाने को प्रदर्शित करता है जो दर्शकों को और अधिक चाहने पर मजबूर कर देता है। प्रीव्यू का हर फ्रेम ध्यान खींचने वाला है और जवान की दुनिया की झलक पेश करता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now