शेयर मार्केट में जोरदार रिकवरी: सेंसेक्स 873 अंक उछला, निफ्टी 23,216 के पार

मार्केट में तेजी का रुख जारी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी का ग्राफ तेजी से ऊपर उठ रहा है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को मार्केट ने शानदार शुरुआत करते हुए निवेशकों को राहत दी। पिछले दिन की तेजी का रुख आज भी जारी रहा और प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

कैसा रहा आज का आगाज?

बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 583.56 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,652.01 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने 152.00 अंक की उछाल के साथ 23,064.40 के स्तर पर ट्रेडिंग शुरू की।

कारोबार के दौरान तेजी

सुबह करीब 9:22 बजे तक तेजी का रुख और मजबूत हुआ। सेंसेक्स 858 अंक की तेजी लेकर 74,927 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 ने 277 अंक की छलांग लगाते हुए 23,190 का स्तर छुआ। खबर लिखे जाने तक निफ्टी 23,216 के स्तर को पार कर चुकी थी।

यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने बिखेरा जादू

किन शेयरों ने बनाई बाजी?

बीएसई बास्केट में एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट ने खरीदारी का नेतृत्व किया और टॉप गेनर रहे। वहीं, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयरों में हल्का दबाव बना रहा और ये टॉप लूजर बने।

पिछले दिन का कारोबार (संदर्भ)

इससे पहले मंगलवार को भी बाजार ने जबरदस्त वापसी की थी। सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.89 फीसदी की तेजी के साथ 74,068.45 पर बंद हुआ था। निफ्टी 400 अंक की बढ़त के साथ 22,912.40 पर पहुंची थी। उस दिन एलएंडटी, इंडिगो और एशियन पेंट्स में खूब खरीदारी देखने को मिली थी।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now