sewer line block: गलियों में गंदे पानी से लोग परेशान

संदिप कुमार गर्ग


पश्चिम दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन के बुध बाजार के पास गली में सीवर लाइन ब्लॉक होने से पिछले दो हफ्तों से गंदा पानी गलियों में भरा पड़ा है। जिसकी वजह से वहां के लोगों को आने-जाने और घरों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदे पानी से बदबू भी आ रही है, जिसकी वजह से लोगों के बीमारी और मच्छर फैल रहे है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी के लिए एमसीडी से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आपको बता दे कि दिल्ली एमसीडी सीवर व सफाई पर ध्यान नहीं देती है क्योंकि देखा जाए तो आये दिन सीवर लाइन ब्लॉक हो जाता है जो कि इसकी वजह से मच्छरों की भरमार हो रही है जिसके जिम्मेदार दिल्ली नगर निगम है क्योंकि आये दिन किसी ना किसी जगह सीवर का पानी भर जाने से रोड़ गली में महिनों तक पानी भरा रहता है और दिल्ली नगर निगम के आनलाईन कंपलेन के बाद भी उसमें सफाई नहीं की जाती है जिससे उस इलाकों में डेगू, मलेरियां फैल जाता है।

पैसे वसूली पर ध्यान देती दिल्ली नगर निगम
आम जनता का कहना है कि दिल्ली नगर निगम घरों में सब चेक करने आती है लेकिन जो सफाई वाहर सीवर ओवरफ्लो पानी बहता रहता है उसे से सफाई के लिए यह महिनों लगा देती है जिससे आने जाने वालों से लेकर इलाकों में डेंगू मलेरियां फैलता जाता है। जिसमें आम जनता वहां के एमएलए से लेकर एमसीडी कौसलर तक शिकायत कर चुकी है लेकिन इस पर ध्यान नहीं देती है जिससे उस इलाकों में रहने वालों को बिमारियों का सामना करना पढता है।

दिखावे का नाम करती आप पार्टी के केजरिवाल
आम जनता का कहना है कि आये दिन यहां स्वच्छता और सफाई के नाम को लेकर एमसीडी और आप पार्टी प्रचार करती रहती है यह सब दिखावा है क्योंकि इके यहां कंपलेन करनें के बाद भी अगर सफाई के लिए महिनों लगा देते है तो एमसीडी से लेकर आप पार्टी तक का क्या मतलब।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now