sawan month : सावन माह को लेकर जिला के मंदिरों में मंदिर प्रबंधन तैयारियों में जुटा

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता


नूंह। गुरू पूर्णिमा व सावन माह को लेकर जिला के मंदिरों में साज-सज्जा व व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रबंधन तैयारियों में जुट गया हैं। इसी तरह, कांवडियों की आवाजाही व उनके आगमन के अलावा यहां से गुजरने वाले जत्थों के चाय,नाश्ता, चिकित्सा व ठहरने आदि को लेकर भी जिला के समाजसेवियों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खासकर ऐतिहासिक महत्व के नल्हेश्वर मंदिर नूंह,झिर मंदिर फिरोजपुर झिरका व प्राचीन शिव मंदिर जौरासी आदि के अलावा शिव-शनिपीठ डिढारा, प्राचीन देवी भवन मंदिर तावडू, कैलाश मंदिर, शिवद्वेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर नूंह, शिव मंदिर उजीना आदि के अलावा शिव मंदिरों व मठों आदि में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों में रंगाई, पुताई, धुलाई, साज-सज्जा के लिए भी संबंधित मंदिर के पुजारी व कमेटी के सदस्य तैयारियों में लग गए हैं।

यहां यह बताना जरूरी है कि 3 जुलाई गुरू पूर्णिमा के बाद सावन माह की शुरूआत हो जायेगी और 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार होगा। इस बार 2 सावन होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया हैं। बडी तादाद में श्रद्वालू गौमुख, गंगोत्री व हरिद्वार आदि से कांवड के जरिये पवित्र गंगा जल लाकर शिव- चौदहस के मौके पर अपने सगे संबंधी, इष्ट मित्रों के जरिये पूरी विधि से जलाभिषेक कर अपने अराध्य शिव महिमा का गुणगान करते हैं। पंडित शिव कुमार शास्त्री के मुताबिक 3 जुलाई गुरू पूर्णिमा के बाद सावन माह की शुरूआत हो जायेगी और 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार होगा। इस बार 2 सावन होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now