कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

महंगाई का नया झटका! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में फिर भारी बढ़ोतरी

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में यह बढ़ोतरी होटल, रेस्तरां, ढाबा और बेकरी जैसे व्यवसायों के लिए मुसीबत बन गई है। कोविड-19 महामारी के बाद जब व्यवसाय अब ठीक से पटरी पर लौट रहे थे, तब ईंधन और परिवहन की लगातार बढ़ती लागत ने उनकी मुनाफे की मार्जिन को सिकोड़ दिया है।

रेस्तरां और ढाबा संचालकों पर बढ़ा खर्च, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

HIGHLIGHTS

  • होटल-रेस्तरां वालों की बढ़ी चिंता
  • कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम रिकॉर्ड स्तर पर
  • LPG सिलेंडर की कीमतों में फिर इजाफा
  • दिल्ली-कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा

Commercial Gas Cylinder Price Hike News: महंगाई और बढ़ती आर्थिक मंदी के बीच आम जनता और व्यापारियों के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। ओएमसीएस (तेल विपणन कंपनियों) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में एक बार फिर से भारी बढ़ोतरी हो गई है। 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबा, बेकरी और छोटे कारोबारियों की लागत में और इजाफा होगा। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं।

दिल्ली और कोलकाता में नई दरें लागू

तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में सीधे बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इस सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं, पूर्वी महानगर कोलकाता में यह बढ़ोतरी और भी अधिक है, जहां ग्राहकों को अब प्रति सिलेंडर 53.50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे, जिससे इसकी कुल कीमत 3,255.50 रुपये पर पहुंच गई है। ये नई दरें आज 1 जून से पूरी तरह से प्रभावी हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दोनों महानगरों में कमर्शियल एलपीजी के दाम अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

छोटे व्यापारियों और नागरिकों पर भी असर

सिर्फ बड़े व्यावसायिक सिलेंडर ही नहीं, बल्कि छोटे दुकानदारों और नागरिकों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। दिल्ली में इस छोटे सिलेंडर की कीमत 11 रुपये बढ़कर अब 821.50 रुपये हो गई है। यह बढ़ोतरी उन छोटे चाय की दुकानों, स्ट्रीट वेंडर्स और पसरीदार व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है, जो पहले से ही महंगाई के दबाव में हैं।

होटल और रेस्तरां उद्योग पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में यह बढ़ोतरी होटल, रेस्तरां, ढाबा और बेकरी जैसे व्यवसायों के लिए मुसीबत बन गई है। कोविड-19 महामारी के बाद जब व्यवसाय अब ठीक से पटरी पर लौट रहे थे, तब ईंधन और परिवहन की लगातार बढ़ती लागत ने उनकी मुनाफे की मार्जिन को सिकोड़ दिया है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा। विश्लेषकों का मानना है कि व्यापारी अपनी लागत बराबर करने के लिए खाने की थालियों और पैकेज्ड फूड की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिससे आम उपभोक्ता का बजट और बिगड़ सकता है।

जनवरी से लगातार बढ़ रहे हैं दाम, जानें पूरा इतिहास

अगर हम 2026 इस साल की शुरुआत से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दिल्ली में जनवरी महीने में 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये थी। इसके बाद लगातार हर महीने कीमतों में इजाफा हुआ:

  • फरवरी: 49 रुपये की बढ़ोतरी।
  • मार्च: 115 रुपये की बढ़ोतरी।
  • अप्रैल: 195.50 रुपये की बढ़ोतरी।
  • मई: यह सबसे बड़ा झटका था, जब प्रति सिलेंडर 993 रुपये एक साथ बढ़े थे।

इन लगातार बढ़ोतरियों के चलते जनवरी से लेकर अब तक कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब 1400 रुपये से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। मई में हुई अभूतपूर्व बढ़ोतरी ने ही कीमतों को 2000 के पार पहुंचा दिया था, और अब जून में यह 3000 के आंकड़े को पार कर चुका है।

वैश्विक कारणों से बढ़ी कीमतें

बता दें कि विशेषज्ञों का कहना है कि एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज़ी और रुपये के डॉलर के मुकाबले में उतार-चढ़ाव के चलते यह बढ़ोतरी की जा रही है। सर्दियों के मौसम में वैश्विक मांग बढ़ने के कारण कीमतें ऊंची रहीं, जिसका असर अब भी देखने को मिल रहा है। भारत में घरेलू गैस की कीमतों को स्थिर रखने के लिए सरकार और तेल कंपनियां कमर्शियल गैस के दामों को बढ़ाकर घाटा की भरपाई करने का प्रयास करती हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now