रीमा कपानी ने अपनी एल्बम “तुम ही तुम हो” की सफ़लता को सेलिब्रेट किया

संध्या समय न्यूज संवाददाता


अरुण वसावद फिल्म्स, इकोड्रीम्स प्रोडक्शन यूएसए, डेविड डगलस लीडरशिप फ़ोरम (अफ़्रीका घाना) और 5 स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले हॉलिवुड (यूएसए) राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रीमा कपानी ने अपने एल्बम “तुम ही तुम हो” की सफ़लता को मुंबई के जे डब्ल्यू मेरिएट होटल मे सेलिब्रेट किया। य़ह म्युज़िक वीडियो बी4यू म्युज़िक चैनल पर रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। इस मौके पर सिंगर अमन त्रिखा समेत नितिन पटेल, दिव्यकांत शाह, अली अकबर शेख, मोहम्मद अनवर हुसैन, ज़ैद मंसूरी, मिस्टर पठान, तारिक उमर खान, शाहनवाज खान, ब्लू बेल अस्पताल के एमडी जावेद सलात, सीइओ जाधव मंडल और रूपा मैडम भी मौजूद रहीं।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

रीमा कपानी ने मुंबई इंडिया की कंपनी अरुण वसावद फिल्म्स को धन्यवाद दिया जिन्होंने बॉलीवुड में उनके कॅरियर को शुरू करने मे काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्यक्रम में रीमा कपानी ने गीत से जुड़ी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एल्बम से जुड़े कुछ लोग ऑनलाइन मौजूद रहे जिन्होंने रीमा कपानी की प्रशंसा की और इसे एक खूबसूरत वीडियो बताया। रीमा कपानी ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस गाने को बनाने में हर एक का योगदान महत्वपूर्ण है।

रीमा कपानी ने आगे कहा कि हॉलीवुड, बॉलीवुड और अफ्रीका के कलाकारों को जोड़कर अगला प्रोजेक्ट हम बनाने जा रहे हैं।
एल्बम “तुम ही तुम हो” के गीतकार, संगीतकार और गायक बिलाल शफी पटेल हैं। रीमा कपानी ने कहा कि य़ह म्युज़िक वीडियो अलग अलग कल्चर के बीच पुल बनाने के मकसद से बनाया गया है जिसमें दुनिया के कई देशों के कलाकारों ने काम किया है। रीमा कपानी प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रही हैं। मानव जाति की भलाई के लिये किए गए उनके कार्यो के लिए उन्हें कई इनाम भी मिले हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now