बेपटरी हुई मालगाड़ी से बाधित रेल परिचालन फिर से बहाल

भवेश कुमार


मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के पश्चिमी छोर पर सोमवार शाम बेपटरी हुई मालगाड़ी से बाधित रेल परिचालन फिर से यथावत शुरू कर दी गई। गौर तलब हो कि कपरपुरा स्टेशन से पत्थर गिराते आ रही माल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसके कारण मुजफ्फरपुर-हाजीपुर, मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेल रुट के सभी ट्रेनें शाम छः बजे से विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रही। घटना की खबर से चारो ओर अफरातफरी हो गई। सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद घटनास्थल पर पहुंचे। डिरेल बोगी को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। डिरेल बोगी को छोड़ बाकि डिब्बा को अलग कर स्टेशन की तरफ ले जाया गया। इधर कपरपुरा के तरफ से इंजन मंगवाकर डिरेल बोगी को छोड़ बचे डिब्बे को अलग कर कपरपुरा की तरफ ले जाया गया।

घंटो मशक्कत के बाद धीरे-धीरे परिचालन चालू कर फंसी सभी गाड़ियों को भेजा गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।वहीं डीआरएम ने कैरेज एंड वैगन, इंजीनियरिंग, परिचालन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट करने को कहा। उसके बाद सारे विभाग के रेल अधिकारी घटना की अलग-अलग जांच शुरू कर दी। बताते चलें की जक्शन से 250 मीटर पश्चिम क्षेत्र को एक्सिडेंटल एरिया कहने से इंकार नही किया जा सकता है।

फरवरी 26 बॉक्स ऑफिस : ‘ओ रोमियो’ की जीत, ‘अस्सी’ को झटका

इससे पूर्व वर्ष 2013 में कपरपुरा जा रही सिमेंन्ट से लदी मालगाडी डिरेल होकर माड़ीपुर पुल को पूरी तरह गिरा दिया था। उसके कुछ ही दिन के बाद जक्शन के पश्चिम मस्जिद के समीप एक यात्री ट्रेन की बोगी पटरी से उतर गई थी। वर्ष1996 के करीब में भी एक मालगाड़ी माड़ीपुर पुल के निकट पटरी से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। रेल अधिकारियों को इस जगह पुर्व के उपरोक्त घटनाक्रम के कारण को ध्यान में रखकर एहतियातन रूूट को दुरूस्त करना चाहिए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now