Protest: भाजपा नेताओं ने दी गिरफ़्तारी, सड़कों पर धरने पर बैठे जोशी

हरिप्रसाद शर्मा संवाददाता


जयपुर। राजस्थान भाजपा ने मंगलवार को जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में पांच हजार से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि, पार्टी की और से दावा किया गया था कि इस प्रदर्शन में 40 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। लेकिन ऐसा देखने में नहीं आया ।

भाजपा की ओर सचिवालय का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। प्रदर्शन का समय सुबह 11 बजे तय किया गया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के नहीं पहुचने पर समय को बदलकर 12 और फिर 1 बजे किया गया। सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों के पहुंचने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा आज सचिवालय का दरवाजा खटखटाने आई है। ये ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि ईडी के भूत ने कांग्रेस की नींद हराम कर दी है। अब ईडी नाथी के बाड़े तक जाएगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा ये सरकार पूरी तरह से नाकामयाब हुई है। आने वाले चुनाव में जनता इनका हिसाब करेगी। प्रदेशाध्यक्ष जोशी का यह जयपुर में सबसे बड़ा कार्यक्रम है ।

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल में प्रदेश में 22 फीसदी भ्रष्टाचार बढ़ा है। हर विभाग में हो रही पोस्टिंग में भ्रष्टाचार हो रहा है। वहीं, किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अब भाजपा खनन और जल जीवन मिशन में हुए घोटाले का खुलासा करेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now