उत्तम नगर में छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। उत्तम नगर में श्री छत्रपति संभाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल सभा ट्रस्ट, उत्तम नगर, दिल्ली में किया गया। आयोजन में भारतीत्व हिन्दू सेवा, विश्व हिंदू परिषद (सेवा विभाग), हिंदू जागरण मंच उत्तम जिला और युवा यूथ यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भारती मॉडल स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में राजीव गर्ग कार्यक्रम अध्यक्ष, सुरेश गर्ग कार्यक्रम उपाध्यक्ष तथा दिनेश शर्मा और जतिन अरोड़ा कार्यक्रम संयोजक के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में हेमंत कोहली, मन मोहन शर्मा, सुशील गुप्ता और अभय बनर्जी उपस्थित रहे। अतिथियों और आयोजकों ने छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन, साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का उद्देश्य छत्रपति संभाजी महाराज के त्याग, शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए जागरूक करना रहा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now