डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज की जयंती पर कार्यक्रम

संदिप कुमार गर्ग


डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में दिनांक 19 अप्रैल,2024 के पवित्र दिन आर्य समाज के सशक्त स्तंभ महात्मा हंसराज की जयंती के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें छात्रों ने महात्मा हंसराज जी के जीवन परिचय व आदर्शों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया । बच्चों ने गायत्री मंत्र के गायन के साथ कार्यक्रम आरंभ किय। भजन, वेदों तथा आर्यसमाज के सिद्धांतों को प्रभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। महात्मा हंसराज जी जीवन के महत्त्वपूर्ण पडावों को कविता, भजन व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्राकांत तथा सभी अध्यापकों ने महात्मा हंसराज जी के आदर्शों को अपने जीवन मे उतारने की प्रेरणा दी तथा कहा कि परिवार व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए अनुशासन, मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में उच्च स्तरीय आत्मिक तथा सात्विक भाव उत्पन्न करते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now