विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सलाम नमस्ते में कार्यक्रम

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर 62 स्थित सलाम नमस्ते में स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही, लाभ कई अभियान के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एक रेडियो वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू के दुष्प्रभावों और उससे होने वाली बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस रेडियो वार्ता में तंबाकू निषेध प्रकोष्ठ, गौतमबुद्ध नगर की जिला सलाहकार डॉ. श्वेता खुराना ने अपने विचार प्रकट किए एवं तंबाकू नियंत्रण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

डॉ. श्वेता खुराना ने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए अत्यंत हानिकारक है, बल्कि यह परिवार, समाज और देश की समग्र प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियाँ जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की समस्या और अन्य गंभीर स्वास्थ्य संकट न केवल जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं, बल्कि इसके इलाज पर भारी आर्थिक बोझ भी पड़ता है। तंबाकू की लत व्यक्ति को धीरे-धीरे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से खोखला कर देती है। अतः समय की माँग है कि प्रत्येक व्यक्ति इस खतरे को समझे और स्वयं भी तंबाकू से दूर रहे तथा दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करे।

कार्यक्रम के दौरान सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि आज के कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि इसमें युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। युवाओं ने तंबाकू के विरुद्ध अपने विचार साझा किए और इसे त्यागने के लिए प्रेरणादायक संदेश दिए। उन्होंने बताया कि स्मार्ट संस्था के सहयोग से संचालित यह जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों से सचेत किया जा सके और एक स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now