ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में आयोजित लीग के सातवें दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मुरादाबाद बुल्स ने काशी वारियर्स को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में मथुरा योद्धास ने लखनऊ टाइगर्स को 3-0 से मात दी।
मुरादाबाद बुल्स ने काशी वारियर्स को 3-0 से हराया
सातवें दिन के पहले मुकाबले में मुरादाबाद बुल्स ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने काशी वारियर्स पर दबाव बनाए रखा और लगातार तीनों सेट अपने नाम किए।
मुरादाबाद बुल्स ने पहला सेट 21-13, दूसरा सेट 21-18 और तीसरा सेट 21-18 से जीतकर मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। काशी वारियर्स की टीम पूरे मुकाबले में मुरादाबाद के खिलाड़ियों के सामने संघर्ष करती नजर आई।
मुरादाबाद बुल्स के खिलाड़ियों ने आक्रमण और डिफेंस दोनों में बेहतरीन तालमेल दिखाया और मुकाबले पर शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी।
मथुरा योद्धास ने लखनऊ टाइगर्स को दी शिकस्त
दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ टाइगर्स और मथुरा योद्धास के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, मथुरा योद्धास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया।
मथुरा योद्धास ने पहला सेट 21-18 से जीता। इसके बाद टीम ने दूसरे सेट में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 21-11 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन मथुरा योद्धास ने 21-20 से सेट अपने नाम कर मुकाबला 3-0 से जीत लिया।
दिन के पहले मैच में शानदार खेल दिखाते हुए मुरादाबाद बुल्स की टीम ने मैच के तीनों सेट 21-13,21-18 और 21-18 से अपने नाम किए और काशी वारियर्स को एकतरफ़ा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया। वहीं दिन के दूसरे मैच में लखनऊ टाइगर्स और मथुरा योद्धास के बीच शानदार खेल देखने को मिला, जहाँ मैच के पहले दो सेट 21-18 और 21-11 से मथुरा योद्धास ने अपने नाम किए वहीं तीसरे सेट को भी कड़ी टक्कर के बाद 21-20 से अपने नाम किया और विपक्षी टीम लखनऊ टाइगर्स को 3-0 से मात दी।


























