किंग चार्ल्स के छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार, पद के दुरुपयोग में मिली संलिप्तता

ब्रिटिश पुलिस ने प्रिंस एंड्रयू को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


ब्रिटेन की शाही गरिमा को एक बार फिर झटका लगा है। ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को अमेरिकी एपस्टीन फाइल्स में नाम सामने आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें अपने पद का दुरुपयोग करने के संदेह में हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब वे अपना 66वां जन्मदिन मना रहे थे।

पद के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत दर्ज

बीते सप्ताह थेम्स वैली पुलिस को एंड्रयू के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी। राजशाही विरोधी कार्यकर्ताओं ने यह शिकायत तब दर्ज कराई, जब उन पर कथित तौर पर सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ व्यापारिक दस्तावेज साझा करने के गंभीर आरोप लगे। नियमों के तहत, चाहे कोई व्यक्ति उस पद पर हो या नहीं, ट्रेड राजदूतों को अपनी यात्राओं की जानकारी गुप्त रखना अनिवार्य होता है। एंड्रयू पर आरोप है कि उन्होंने इस नियम का उल्लंघन किया।
थेम्स वैली पुलिस ने पुष्टि की है कि वे मामले में आपराधिक जांच शुरू करने को लेकर कानूनी प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे हैं। दरअसल, साल 2010 से 2015 तक बोर्ड ऑफ ट्रेड के अध्यक्ष रहे विंस केबल ने भी एंड्रयू पर ट्रेड राजदूत के पद पर रहते हुए इसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया।

पंजाबी सिनेमा की बढ़ती पहुंच पर गिप्पी ग्रेवाल ने दिए बड़े बयान

खो चुके हैं शाही खिताब

यह पहली बार नहीं है जब एंड्रयू विवादों में घिरे हैं। बीते साल एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को लंबी जांच के बाद उनकी ‘प्रिंस’ की उपाधि वापस लेनी पड़ी थी। साथ ही, उन्हें अपना आधिकारिक निवास ‘रॉयल लॉज’ भी खाली करना पड़ा था। बकिंघम पैलेस ने तब साफ कर दिया था कि राजा के भाई को अब केवल एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के नाम से जाना जाएगा, न कि किसी शाही खिताब के साथ।

एपस्टीन फाइल्स में नाम और गंभीर आरोप

एंड्रयू का नाम चर्चित ‘एपस्टीन फाइल्स’ में सामने आने से उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक महिला का गंभीर आरोप है कि एपस्टीन ने उसे एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्रिटेन से तस्करी कराई थी। महिला का दावा है कि एंड्रयू ने ब्रिटेन के व्यापार दूत के रूप में काम करते हुए एक दोषी यौन अपराधी के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की थी। हालांकि, एंड्रयू ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया है, लेकिन कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है।

एपस्टीन लिस्ट में किस-किस का नाम?

अमेरिकी अदालत से जारी एपस्टीन फाइल्स ने दुनिया भर में सनसनी फैला दी है। इस लिस्ट में प्रिंस एंड्रयू के अलावा कई बड़ी शख्सियतें शामिल हैं, जिनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क, बिल गेट्स, माइकल जैक्सन, मिक जैगर, केविन स्पेसी, एहुद बाराक, लैरी समर्स, बिल रिचर्डसन, लेस वेक्सनर, नोम चॉम्स्की और विख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के नाम शामिल हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now