राजस्थान भाजपा में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी

Rajasthan News: भाजपा ने प्रदेश के 7 जिलों में नए कार्यालयों के उद्घाटन की योजना बनाई है। इस सूची में टोंक, पाली, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू और बाड़मेर शामिल हैं। इन सभी जिला कार्यालयों का उद्घाटन पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हाथों होगा। इसके अलावा जालोर जिले में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास भी किया जाएगा।

नितिन नवीन की पहली राजस्थान यात्रा में बड़ा संदेश

HIGHLIGHTS

  • नया प्रदेश मुख्यालय: भाजपा की रणनीतिक मजबूती की ओर कदम
  • 27 अप्रैल को नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, कई कार्यालयों का उद्घाटन
  • भाजपा के 7 नए जिला कार्यालयों का होगा शुभारंभ
  • संगठन विस्तार पर फोकस: राजस्थान भाजपा में नई हलचल
  • प्रदेश मुख्यालय के लिए जमीन आवंटन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए बड़े बदलाव आने वाले हैं। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय की इमारत बदलने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके साथ ही भाजपा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली राजस्थान यात्रा होगी। इस दौरान वे प्रदेश के 7 नए जिला कार्यालयों का उद्घाटन और एक जिले में कार्यालय का शिलान्यास करेंगे।

प्रदेश मुख्यालय और जिला कार्यालयों के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित कई जिला कार्यालयों के लिए जमीन आवंटन के लिए आवेदन मिले हैं, जिन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है और प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

ये हैं वो 7 जिले, जहां खुलेंगे नए कार्यालय

भाजपा ने प्रदेश के 7 जिलों में नए कार्यालयों के उद्घाटन की योजना बनाई है। इस सूची में टोंक, पाली, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू और बाड़मेर शामिल हैं। इन सभी जिला कार्यालयों का उद्घाटन पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हाथों होगा। इसके अलावा जालोर जिले में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास भी किया जाएगा।

नितिन नवीन का पूरा कार्यक्रम क्या रहेगा?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल (सोमवार) को जयपुर पहुंचने के बाद नितिन नवीन सीधे टोंक जाएंगे। वहां वे टोंक भाजपा कार्यालय का भौतिक (फिजिकल) उद्घाटन करेंगे और कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश भर के सभी भाजपा कार्यालयों में किया जाएगा, जहां से अन्य 6 जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा।

टोंक से लौटकर नितिन नवीन जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे। प्रदेश कार्यालय में वे प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगे। राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास को लेकर प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

गहलोत-पायलट की तस्वीर पर मदन राठौड़ का तंज

इस दौरान मीडिया द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की साथ में आई तस्वीर पर पूछे गए सवाल पर मदन राठौड़ ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “फोटो खिंचवाकर यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे साथ हैं, जबकि इससे उनके आपसी मतभेद ही उजागर होते हैं। हालात ऐसे हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से एकजुटता दिखानी पड़ रही है।”

राहुल गांधी के बयान पर कहा- चौंकाने वाली बात

मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री गहलोत के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहली बार राहुल गांधी ने एसटी, एससी और ओबीसी वर्गों के बारे में बात की है। राठौड़ ने कहा, “यह बयान स्वयं में चौंकाने वाला है और इससे स्पष्ट होता है कि पहले कांग्रेस ने इन वर्गों पर पर्याप्त ध्यान ही नहीं दिया।”

रिफाइनरी मुद्दे पर कहा- विपक्ष न करे राजनीति

बाड़मेर रिफाइनरी के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now