दिल्ली में सियासी संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन, आतिशी का पलटवार

Delhi News:सीधे प्रधानमंत्री और दिल्ली सरकार से सवाल पूछा कि महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे?" आतिशी ने याद दिलाया कि चुनाव के दौरान महिलाओं से 8 मार्च 2025 (महिला दिवस) तक यह राशि देने का साफ वादा किया गया था, लेकिन तय समय सीमा निकल चुकने के बावजूद महिलाओं के खाते में एक भी पैसा नहीं आया है।

विधानसभा सत्र से पहले आतिशी ने सरकार को घेरा

HIGHLIGHTS

  • नारी शक्ति अधिनियम पर BJP का 'हल्लाबोल'
  • आतिशी बोलीं- 'पहले वादा पूरा करो, फिर नारेबाजी करो'
  • 'नारी सम्मान' के नारे लगाओ या 2500 रुपये दो
  • दिल्ली विधानसभा सत्र से पहले भाजपा—आप पार्टी में जुबानी जंग
  • आतिशी ने रेखा सरकार पर लगाया फेल होने का आरोप

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र शुरू होने से पहले राजनीतिक तपिश तेज हो गई है। एक तरफ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जमकर प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सरकार को महिलाओं से किए गए ‘2500 रुपये’ के वादे को लेकर बुरी तरह घेर लिया।

काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक

संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के पास न होने के विरोध में भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के सभी विधायक काली पट्टी बांधकर विधानसभा परिसर में पहुंचे। विधायकों ने बैनर-पोस्टर लहराते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान ‘नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे गूंजे। भाजपा ने स्पष्ट आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों का हनन करने में लगा है और उन्हें सम्मान देने से बच रहा है।

आतिशी का पलटवार- “8 मार्च का वादा भूल गई सरकार?”

विधानसभा सत्र से इतर नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री और दिल्ली सरकार से सवाल पूछा कि महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे?” आतिशी ने याद दिलाया कि चुनाव के दौरान महिलाओं से 8 मार्च 2025 (महिला दिवस) तक यह राशि देने का साफ वादा किया गया था, लेकिन तय समय सीमा निकल चुकने के बावजूद महिलाओं के खाते में एक भी पैसा नहीं आया है।

‘पिंक कार्ड’ और ‘मोहल्ला क्लीनिक’ का उठाया मुद्दा

आतिशी ने सरकार की कार्यशैली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार न तो अपने नए वादे पूरे कर पा रही है और न ही पुरानी सुविधाओं को सही तरह से चला पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को ‘पिंक कार्ड’ (लाभार्थी पहचान पत्र) बनवाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। साथ ही, मोहल्ला क्लीनिकों में महिलाओं को मुफ्त इलाज की सुविधा भी ठीक से नहीं मिल पा रही है।

बंगाल दौरे पर भी भिड़ीं आतिशी

आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगाल दौरे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “दिल्ली की महिलाओं को उनके हक के पैसे नहीं दे रही सरकार, और सीएम जी चुनाव प्रचार के लिए बंगाल गई हुई हैं, जहां जाकर उन्होंने वहां की महिलाओं से भी ऐसे ही झूठे वादे किए हैं।” इस तरह से विधानसभा के विशेष सत्र के पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सदन के अंदर इन मुद्दों पर क्या तल्खी देखने को मिलती है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now