पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पुलिस और चैलेंजर्स ग्रुप ने छिजारसी स्थित तिकोनिया पार्क में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया और यह कार्यक्रम एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव के नेतृत्व में आयोजित किया है। इस दौरान एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह और चैलेंजर्स ग्रुप ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण से संबंधित कई प्रकार की जानकारी विस्तार से दी।

चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि महिला हेल्प लाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर-1079, साइबर हेल्प लाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर-1098 और वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी छात्राओं और महिलाओं को यह भी जानकारी दी गई कि वह किसी भी प्रकार के अपराध को चुपचाप सहन न करें और कोई भी परेशानी होने पर जल्द से जल्द पुलिस सहायता नंबर और थानों में स्थापित महिला सुरक्षा केंद्र से सहायता प्राप्त करें। पुलिस हमेशा महिला और छात्राओं की सुरक्षा के लिए तैयार हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now