गृह मंत्रालय से रिटायर्ड अधिकारी का हत्यारोपी पुलिस ने पकड़ा

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र नोएडा में 7 अगस्त को स्टेलर जीवन सोसायटी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में अज्ञात बदमाश ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक गृह मंत्रालय से रिटायर्ड थे। दिन-दहाड़े हुई बुर्जुग की हत्या से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए थे। इस मामले में आज थाना बिसरख पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर हत्यारा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तंमचा व मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।

डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीते 7 अगस्त को थाना बिसरख क्षेत्र के स्टेलर जीवन सोसायटी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में बनी सीट पर बैठे एक 72 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद अभियुक्त मृतक का मोबाइल फोन घटना स्थल से साथ लेकर चला गया था। जिसके संबंध में घटना के सफल अनावरण के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया था।

उन्होंने बताया कि आज थाना बिसरख पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले शातिर अभियुक्त मलकीत सिह उर्फ लोलिया डान पुत्र वीर सिह को मोरफस सोसायटी से जलपुरा की तरफ जाने वाले सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि करीब 2 महीने पहले वह सूरजपुर से गौर सिटी की तरफ जा रहा था। रास्ते में खाने-पीने की रेहडी दिखायी दी थी। जहाँ से पानी व नमकीन लेकर वहीं एक पार्क में सीट पर बैठकर शराब पीने लगा था।

उसी सीट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठा था। उसने कहा कि यह पार्क है, यहां शराब मत पियो। इस पर मैंने उस व्यक्ति से कहा कि पार्क आपका नहीं है तो उस बुजुर्ग व्यक्ति ने मेरे साथ गाली-गलौच करते हुए मेरी शराब को गिरा दिया था और लगातार मेरे साथ गाली-गलौच कर रहा।

जिससे मुझे गुस्सा आ गया था इसके बाद मैंने उस व्यक्ति के पीछे जाकर अपने तमंचे से उस बुजुर्ग व्यक्ति के सिर में गोली मार दी थी और उस व्यक्ति का मोबाइल उठा कर चला गया था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का बदमाश है। इसके खिलाफ दिल्ली व जनपद गौतमबुद्व नगर के विभिन्न थानों में 136 मुकदमें दर्ज है। इसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now