38 लाख हड़पने के लिए पुलिस को दी लूट की सूचना, गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 38 लाख 50 हजार रुपये की कैश लूट की सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस में हड़कंप मच गया। डायल-112 पर सूचना दी गई कि परी चौक जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने पैसों से भरा बैग लूट लिया है। सूचना मिलते ही फेज-2 थाना पुलिस और SWAT टीम सक्रिय हो गई।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि लूट की पूरी कहानी झूठी थी। आरोपियों ने लालच में आकर अपने मालिक की रकम हड़पने के लिए लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी थी।

सेंट्रल जोन के एडीसीपी कठेरिया के मुताबिक, मंगलवार शाम डायल-112 पर कैश लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना देने वाले ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने पैसों से भरा बैग लूट लिया।

सूचना मिलते ही फेज-2 थाना प्रभारी विध्यांचल तिवारी और SWAT टीम प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-20, दिल्ली निवासी अशोक और नांगलोई, दिल्ली निवासी सुनील कुमार पांडेय से घटना के संबंध में पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने लूट का समय दोपहर करीब 3 बजे बताया, जबकि पुलिस को घटना की सूचना शाम करीब 6 बजे दी गई थी। समय में इतना अंतर होने पर पुलिस को दोनों की कहानी पर संदेह हुआ।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को ऐसा कोई फुटेज नहीं मिला, जिसमें बाइक सवार बदमाशों द्वारा कैश से भरा बैग लूटने की घटना दिखाई दे रही हो।

CCTV फुटेज में लूट की घटना से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद दोनों ने कथित लूट की पूरी सच्चाई पुलिस के सामने बता दी।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अशोक कुमार और सुनील कुमार ने अपने मालिक की रकम हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। दोनों के साथ उनका एक साथी सिकंदर भी इस साजिश में शामिल था।

पुलिस ने मामले में अशोक कुमार, सुनील कुमार और सुल्तानपुरी, दिल्ली निवासी सिकंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हड़पी गई 38 लाख 50 हजार रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि योजना के तहत सिकंदर जिस स्कूटी से आया था, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। आरोपियों ने ऐसा इसलिए किया था ताकि पुलिस वाहन को आसानी से ट्रेस न कर सके।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने आपस में मिलकर रकम गबन करने की योजना बनाई और बाद में पुलिस तथा मालिक को गुमराह करने के लिए कैश लूट की झूठी सूचना दे दी।

कैश लूट की सूचना मिलते ही फेज-2 थाना पुलिस और SWAT टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। CCTV फुटेज, घटना के समय और आरोपियों के बयानों में विरोधाभास मिलने के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

सख्ती से पूछताछ के बाद फर्जी लूट का मामला सामने आया और पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 38 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now