Pidilite Industries: पिडिलाइट के फेवीक्रिएट का गुजरात सरकार के साथ समझौता

संध्या समय न्यूज संवाददाता


अहमदाबाद। निर्माण संबंधी सामग्री और स्पेशियलिटी केमिकल्स के साथ-साथ आर्ट और क्राफ्ट से संबंधित प्रोडक्ट्स बनाने वाली अग्रणी कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुजरात सरकार के साथ एक साल के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने गुजरात काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन (जीसीएसई) के साथ यह साझेदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य पूरे गुजरात राज्य में आर्ट और क्राफ्ट के जरिये सीखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ावा देना है।

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर सुधांशु वत्स ने कहा, ‘‘गुजरात काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन (जीसीएसई) के साथ इस साझेदारी की घोषणा करते हुए हम बहुत उत्साहित हैं। यह साझेदारी दरअसल स्कूली शिक्षा को आगे बढ़ाने और बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के हमारे विजन के अनुरूप है। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड में हम कई वर्षों से हमारे ‘फेवीक्रिएट’ कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के स्कूलों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इस पहल के माध्यम से हमने कला और शिल्प सामग्री के साथ शिक्षकों को सपोर्ट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे वे एक दिलचस्प और आकर्षक पाठ्यक्रम बनाने में सफल रहे हैं। यह एक ऐसा पाठ्यक्रम है, जो छात्रों की रचनात्मक क्षमताओं को और बढ़ाता है। हम अपनी विशेषज्ञ क्षमता के जरिये राज्य में व्यापक शिक्षा विकास का सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं। साथ में, हमारा लक्ष्य शिक्षकों को सशक्त बनाना, छात्रों के बीच रचनात्मकता को बढ़ावा देना और अंततः शिक्षा की समग्र गुणवत्ता और अनुभव को बढ़ाना है।’’

गुजरात काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन (जीसीएसई), गुजरात राज्य सरकार ने पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ अपने सहयोग की घोषणा करते हुए खुशी जताई है। गुजरात सरकार हमारे राज्य में स्कूली शिक्षा के समग्र विकास के लिए एक व्यापक रणनीतिक योजना की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। सरकार का ध्यान इस पर है कि शिक्षा की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सिस्टम-लेवल परफॉर्मेंस में सुधार किया जाए और स्कूली शिक्षा के परिणामों को और बेहतर बनाया जाए। इस साझेदारी के माध्यम से, सरकार का लक्ष्य गुजरात में आर्ट और क्राफ्ट की शिक्षा की गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के लिए पिडिलाइट की विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाना है।’’

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुजरात के भावनगर जिले के महुवा तालुका में एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है। यह पहल शिक्षकों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उन्हें आवश्यक संसाधन भी प्रदान करेगी और उन्हें कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए आर्ट और क्राफ्ट की आकर्षक गतिविधियों को लागू करने में सक्षम बनाएगी। www.fevicreate.com प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षक और छात्र गणित, विज्ञान और अंग्रेजी पर आधारित 500 से अधिक रोमांचक कला और शिल्प गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। कार्यान्वयन के अगले चरण को और बेहतर बनाने और चार्ट बनाने के लिए पायलट चरण के दौरान एकत्रित फीडबैक का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया जाएगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now