पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा फुलवरिया डैम-प्रेम कुमार

भवेश कुमार


पटना। पर्यटन विभाग द्वारा ककोलत जल प्रपात एवं झारखण्ड के तिलैया डैम की तर्ज पर रजौली के फुलवरिया डैम को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्री सह नवादा जिला प्रभारी डॉ. प्रेम कुमार फुलवरिया डैम के निरीक्षण किया और वहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देख कर कहा कि जल्द ही पर्यटन विभाग द्वारा ककोलत जल प्रपात एवं झारखण्ड के तिलैया डैम की तर्ज पर फुलवरिया डैम को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि रजौली स्थित फुलवरिया डैम प्राकृतिक गोद में बसा हुआ है. डैम के दोनों ओर पहाड़ एवं घना जंगल है। डैम के पास मात्र खड़े रहने से शीतल हवाएं मन को मोह लेती है। इस डैम को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया है।

प्रेम कुमार ने ये भी बताया कि डीएफओ एवं डीडीसी को पर्यटन स्थल बनाने से सम्बंधित विषयों को जिलाधिकारी को सुपुर्द करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फुलवरिया डैम में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगने वाला है, जिससे रजौली वासियों को बिजली को लेकर काफी सुविधा मिलेगी।

बिहार सरकार प्रदेश में पर्यटन स्थलों की खोज कर उन्हें विकसीत करने के लिए कटिबद्ध है. सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि सूबे में जो भी टूरिस्ट स्थल हैं। उन्हें जल्द से जल्द विसकिस कर अपनी धरोहरों को भी बचाया जा सकता है। इससे बिहार में आय के स्रोत भी बढ़ेगें। इस दिशा में सरकार काम भी कर रही है। बिहार में जो भी डैम और जल प्रपात हैं उसे अच्छी तरह विकसित कर उसे धूमने लायक जगह बनाया जा रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now