नवीन शैक्षणिक सत्र हेतु अभिभावक अभिविन्यास सत्र

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का आरंभ करते हुए डी.ए वी पब्लिक स्कूल, नोयडा के परिवार में जुड़े अभिभावकों को सम्बोधित करने हेतु दिनांक 5 अप्रैल ,2025 को विद्यालय नेअभिविन्यास सत्रका आयोजन किया ताकि पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं की शिक्षण पद्धति, विभिन्न रुचिकर गतिविधियों तथा कार्य प्रणाली से अवगत करवाया जा सके|

कार्यक्रम का प्रारंभ डी.ए.वी.संस्थान की परम्परानुसार दीप- प्रज्ज्वलन एवं गायत्री मंत्र द्वारा किया गया | नर्सरीविंग संचालिका श्रीमती पूजा चाचरा द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया तथा वर्ग की अध्यापिकाओं का परिचय दिया गया |श्रीमती हिमानी एवं श्रीमती आकांक्षा ने पी.पी.टी द्वारा विद्यालय के नर्सरी विंग की आधुनिक संरचना ,पिछले सत्र की विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों एवं विशेष आयोजनों को दर्शाया गया | श्रीमती ललिता द्वारा भाषाई कौशल एवं श्रीमती आकांक्षा द्वारा सांख्यिकी कौशल की विभिन्न शिक्षण विधियों को भी समझाया गया | नन्हें छात्र-छात्राओं द्वारा कठपुतली के माध्यम से कहानी प्रस्तुति एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुति की गई | जिसने सभी अभिभावकों का मन मोह लिया |

प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर विश्वास करना होगा | उन्हें अपनी व्यस्त दिनचर्या में से बच्चों को पर्याप्त समय देना चाहिए | छात्रों में आरंभ से ही आत्मविश्वास विकसित करने की कला पर बल दिया जाना चाहिए |भाषाई कौशल के विकास पर बल देते हुए कहा कि भाषा छात्रों के सर्वांगीण विकास में बाधक नहीं होनी चाहिए | वास्तव में अभिव्यक्ति क्षमता मातृभाषा में सीखना सरल है | छात्रो का सर्वांगीण विकास ही हमारा ध्येय है| कार्यक्रम का समापन शांति पाठ द्वारा किया गया|

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now