संदिप कुमार गर्ग
ग्रेटर नोएडा। एकल अभियान के अंतर्गत एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन के ग्रेटर नोएडा विभाग द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 28 अगस्त 2025 से 3 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्री पीपल महादेव मंदिर, डेल्टा-1, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा।
सुश्री साध्वी प्रीति पाराशर करेंगी श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन
आयोजन के दौरान वनवासी व्यास कथाकार सुश्री साध्वी प्रीति पाराशर जी अपने मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन करेंगी। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने ग्रेटर नोएडा के सभी शहरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
सात दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 28 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक सात दिनों तक किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन स्थल श्री पीपल महादेव मंदिर, डेल्टा-1 रहेगा।
प्रेस वार्ता में मौजूद रहे पदाधिकारी
श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पूनम अग्रवाल, सरोज तोमर, बबीता बंसल, ममता सिंह, कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकुल गोयल, प्रमोद चौहान और कपिल वशिष्ठ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

























