सौरऊर्जा परियोजना के लिए 397.7 एमडब्लूपी मॉड्यूल आपूर्ति का आदेश

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। भारत के अग्रणी सौरऊर्जा मॉड्यूल निर्माता विक्रम सोलर को एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को 397.7 एम एमडब्लूपी सौर पैनल मॉड्यूल की आपूर्ति करने का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है । विक्रम सोलर का मॉड्यूल गुजरात में 1,255 मेगावाट के खवड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिकांश हिस्से से बिजली निर्मिती करेगा । अत्याधुनिक तकनीक से लैस बाइफेशियल डीसीआर सौर पैनल मॉड्यूल की न्यूनतम ऊर्जा निर्मिती क्षमता 540 Wp है । विक्रम सोलर के ये सौर मॉड्यूल एएलएमएम के सख्त मानदंड को पूरा करते हैं ।

दोनों कंपनियों के बीच यह साझेदारी न केवल भारत की सौर ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देती है, बल्कि उच्च दक्षता विकल्पों के माध्यम से शाश्वतता के लिए विक्रम सोलर की अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है । यह परियोजना पूरी तरह से घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर) ढांचे के अनुरूप है । यह भारत की घरेलू सौर पैनल विनिर्माण क्षमता को और बढ़ावा देने के विक्रम सोलर की प्रतिबद्धता को सक्षम और मजबूत करता है ।

कंपनी की इस नई सफलता के बारे में बोलते हुए विक्रम सोलर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री. ज्ञानेश चौधरी (Gyanesh Chaudhary) ने कहा, “यह ऐतिहासिक ऑर्डर विक्रम सोलर और एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के बीच स्थायी साझेदारी का एक मजबूत प्रमाण है । उत्कृष्टता के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता उन विभिन्न सौर परियोजनाओं में परिलक्षित होती है जिन्हें हमने एनटीपीसी के लिए सफलतापूर्वक बनाया है और हमारे बीच जो विश्वास का रिश्ता विकसित हुआ है, वह और भी गहरा हो गया है । भारत की सौरऊर्जा क्रांति का नेतृत्व करने में अग्रणी, विक्रम सोलर में नवाचार और गुणवत्ता के लिए निरंतर जुनून है, जबकि कंपनीने हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी है । दोनों कंपनियों के बीच यह सहयोग न केवल हमारे उद्योग नेतृत्व को और मजबूत करता है, बल्कि भारत को स्वच्छ ऊर्जा भविष्य की ओर ले जाने के हमारे दृष्टिकोण के भी अनुरूप है । हम भारत को शाश्वतता के क्षेत्र में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करते हुए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर हैं । ” विक्रम सोलर ने खवड़ा सौरऊर्जा परियोजना की सफलता के लिए उच्च प्रदर्शनवाले सौर ऊर्जा मॉड्यूल के निर्माण की जिम्मेदारी ली है ।

 

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now