तीन फैक्टर ही हराएंगे पीएम मोदी को चुनाव ; तेजस्वी यादव

भवेश कुमार


पटना। प्रधानमंत्री मोदी की तीन महबूबा है और इन तीन महबूबा की वजब से पीएम मोदी को चुनाव हारवा रही।चुनाव प्रचार के लिए जाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि आज प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम तक मैं 251 जनसभाएं पूरी कर लूंगा। ‘इंडिया’ एलायंस को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तीन महबूबा है। सबसे प्रिय महबूबा बेरोजगारी है। दूसरी गरीबी है और तीसरी महंगाई है। इन तीन महबूबा की वजब से पीएम मोदी को चुनाव हारवा रही है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जब से हमने कहा है कि हमारे चाचा नीतीश कुमार 4 जून के बाद अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई बड़ा फ़ैसला ले सकते हैं। तब से वे प्रचार के लिए बाहर नहीं निकले हैं और प्रशासन का काम गर्वनर देख रहे हैं। अधिकारियों को बुलाकर समीक्षा ले रहे हैं ।

जेडीयू अपनी सीटों पर लगी है और बीजेपी अपनी सीटों पर लगी है। यह चीजें जो दिखाती है कि 4 जून के बाद कुछ बड़ा होगा।पीएम मोदी कन्याकुमारी जा रहे हैं।

इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मार्केटिंग करने जा रहे हैं। फोटो खिंचवाने जा रहे हैं। शूटिंग करने जा रहे हैं। पिछली बार गुफा में बैठकर फोटो खिंचवा रहे थे। बिना कैमरे के जाइए। उन्हें कैमरे के बिना ध्यान करना चाहिए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now