ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर-21 स्थित गेट नंबर-5 पर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान के तहत दीवार लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्धनगर के माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा भाजपा नोएडा जिलाध्यक्ष महेश चौहान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. महेश शर्मा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना और इसके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से होने वाले लाभों के बारे में जनता को जानकारी देना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ समय की मांग है। इससे न केवल प्रशासनिक बोझ कम होगा, बल्कि नीति निर्माण और विकास कार्यों में भी गति आएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से नागरिक सहभागिता को और मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर भाजपा नोएडा जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लोकतांत्रिक सुधारों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ केवल प्रशासनिक सुविधा नहीं, बल्कि विकास की गति को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
महेश चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इस विचार को घर-घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के माध्यम से लोगों को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा और उसके संभावित प्रभावों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।
कार्यक्रम में संयोजक चमन अवाना, अमित त्यागी, पप्पू प्रधान, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, संजय बाली, पूनम सिंह, भूपेश चौधरी, दीनबंधु कुमार, नीरज चौधरी, प्रमोद बहल, गोपाल गौड़, अशोक मिश्रा, मनोज चौहान, सुंदर राणा, रामनिवास यादव, राहुल शर्मा, अतुल त्यागी, गजराज भारद्वाज, अर्पित मिश्रा, बलराज चौधरी, ओमपाल सिंह, विनोद पारीक, जितेंद्र शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य साथी मौजूद रहे।
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान के तहत आयोजित यह दीवार लेखन कार्यक्रम लोगों के बीच चुनावी सुधारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास के रूप में आयोजित किया गया।
























