संदिप कुमार गर्ग
श्री राधा कृष्ण मंदिर ग्राम झटटा सेक्टर 159 पर श्री श्री 1008 श्री किशोरी शरण सूरदास जी महाराज तिलपत वाले की महती अनुकंपा से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के सांतवे दिवस महाराज ने कथा में श्री सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंगों का वर्णन किया गया। इस दिन, भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता, सुदामा का द्वारिका में कृष्ण से मिलने का प्रसंग, और राजा परीक्षित को शुकदेव द्वारा सुनाई गई भागवत कथा का वर्णन भक्तो को सुनाया गया, जिसके कारण उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है।
श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का सुनाया प्रसंग
श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के बीच की अनूठी मित्रता का प्रसंग भक्तों को सुनाया। सुदामा के द्वारका पहुंचने और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अपने बालसखा का प्रेमपूर्वक स्वागत किए जाने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
महाराज जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के लिए भक्त की भावना और प्रेम सबसे महत्वपूर्ण है। सुदामा के पास भौतिक रूप से देने के लिए बहुत कुछ नहीं था, लेकिन उनकी भक्ति और प्रेम से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न हुए।
राजा परीक्षित को मिला मोक्ष
कथा के दौरान राजा परीक्षित मोक्ष प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन किया गया। शुकदेव जी द्वारा राजा परीक्षित को सुनाई गई श्रीमद्भागवत कथा और भगवान के प्रति उनकी अटूट भक्ति का वर्णन सुनकर श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का अनुभव किया।
कथा में बताया गया कि भगवान की कथा का श्रवण मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से दूर कर प्रभु की भक्ति की ओर ले जाता है। राजा परीक्षित ने भी अंतिम समय में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर मोक्ष प्राप्त किया।
भक्ति संगीत से भक्तिमय हुआ माहौल
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए भक्तिमय संगीत और भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कथा के समापन पर सभी भक्तों के साथ भगवान की आरती की गई। इसके बाद जयवीर शर्मा की ओर से भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
26 मई को शुरू होगा 24 घंटे का अखंड कीर्तन
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि 26 मई 2025, सोमवार को सुबह 7 बजे से अखंड कीर्तन शुरू किया जाएगा। यह अखंड कीर्तन लगातार 24 घंटे तक चलेगा। इसके बाद 27 मई 2025, मंगलवार की सुबह हवन का आयोजन किया जाएगा। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान सुखबीर प्रधान, बाबूराम चौहान, रोहताश चौहान, मनोज चौहान, चमन चौहान, मनवीर चौहान, महावीर बोहरा, दयाराम सिंह रावत, राजकुमार, जितेंद्र चौहान, जयवीर, उधम टाइगर, हरिकिशन, निक्की भाटी, सुंदर भाटी, उमेश चौहान, देवेंद्र चौहान, नीरज मास्टर जी, बलबीर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


























