एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज में ओलंपिया 2024 खेलकूद प्रतियोगिता

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज में आयोजित ओलंपिया 2024 खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा, उत्साह और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेक्सजेन एनर्जिया के सीईओ डॉ. पियूष द्विवेदी और संस्थान की निदेशक कनिका सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के साथ-साथ जीवन में अनुशासन और टीम भावना की भूमिका के बारे में बताया।

विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

ओलंपिया 2024 के अंतर्गत क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, योग, रस्साकसी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कॉलेज की निदेशक कनिका सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन जैसे गुणों का विकास करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे बेहतर मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी मिल रहा अवसर

मुख्य अतिथि डॉ. पियूष द्विवेदी ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में जिले को अलग पहचान दिलाने में एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज से जुड़े कई खिलाड़ी आज अलग मुकाम हासिल कर रहे हैं, जो संस्थान के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ओलंपिया 2024 के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now