बिहार में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात शराब तस्कर सुनील राय को गिरफ्तार

भवेश कुमार


मुजफ्फरपुर। बिहार में शराब बंदी के बाद भी धड़ल्ले से इसकी खरीद और बिक्री होती है और जिसमें प्रशासन अपनी ओर से कार्रवाई भी करती रही है। जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई की और मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात शराब तस्कर सुनील कुमार राय और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है और इनके पास से एक लाख रुपए की नगद मादक पदार्थ, मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद हुई ।

संजय कपूर की ‘संकल्प’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

बता दे कि 22 मई को मद्य निषेध विभाग, पटना से मिली गुप्त सूचना पर रामपुरहरि थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छपरा मन के पास से एक ट्रक और चार चारपहिया वाहनों से 2142 लीटर विदेशी शराब जब्त की थी। मौके से दो तस्कर गिरफ्तार किए गए थे-संजीत राय (चक्की रामपुर, सीतामढ़ी), अवनीश कुमार उर्फ मनीष (गौसरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर)। वहीं, मुख्य आरोपी सुनील राय मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू किया गया और पटना उत्पाद विभाग से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनील राय को उसके पैतृक गांव चक्की रामपुर, थाना महिन्दवारा, जिला सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now