नोएडा: श्री राधावल्लभ मंदिर में पांचवें दिन भक्तिभाव से हुई भागवत कथा

Noida News: कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम तैयार करते हैं। तब भगवान कृष्ण उन्हें भगवान इंद्र की पूजा करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा करने की बात कहते हैं।

श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों ने लिया धर्म और भक्ति का संदेश

HIGHLIGHTS

  • श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रस
  • पूतना वध और गोवर्धन लीला सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
  • कथा में भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाओं का हुआ वर्णन
  • गोवर्धन लीला सुनकर जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर
  • छप्पन भोग और भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ कथा का पांचवां दिन

Noida News: ग्राम झटटा, सेक्टर-159 स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर में श्री श्री 1008 श्री किशोरी शरण जी महाराज बाबा सूरदास जी की कृपा से आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का पांचवां दिन मंगलवार को बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथा वाचक पंडित श्री राकेश शास्त्री जी ने श्रीमद्भागवत कथा का विस्तृत वर्णन करते हुए भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की सुंदर कथा सुनाई।

पूतना वध और गोवर्धन लीला का रोचक वर्णन

अपने प्रवचन के दौरान पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्म के बाद कंस उन्हें मौत के घाट उतारने के लिए अपने राज्य की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर एक साध्वी का रूप धारण करती है और भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसकी इस चाल को भांप लेते हैं और उसे मौत के घाट उतार देते हैं।

आगे की कथा में उन्होंने बताया कि कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम तैयार करते हैं। तब भगवान कृष्ण उन्हें भगवान इंद्र की पूजा करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान इस बात को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं और अपने क्रोध के कारण भारी वर्षा करवा देते हैं, जिससे समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं।

भारी वर्षा और बाढ़ को देखकर भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों और गो-संपदा को छाता बनाकर उसके नीचे सुरक्षित कर लेते हैं। अंततः हार कर इंद्र एक सप्ताह बाद वर्षा रोक देते हैं और स्वयं भगवान कृष्ण से माफी मांगते हैं। इसके बाद पूरे ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंजने लगते हैं।

छप्पन भोग और भंडारे का आयोजन

मंगलवार को भगवान को विशेष रूप से छप्पन भोग (56 व्यंजन) लगाया गया। श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन का भंडारा स्व. सुजान बोहरे एवं रिंकू भाटी परिवार के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।समारोह के अंत में श्रीमद्भागवत भगवान की मंगल आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now