Noida News: नोएडा सेक्टर-62 स्थित रजत विहार, सी-ब्लॉक में मातृ दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘यूनाइटेड रजत विहार’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नाम ‘एक शाम, मां के नाम’ रखा गया था, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और उत्सव मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं और बच्चों ने मंच पर जबरदस्त प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान लोगों ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए और नृत्य कर माहौल को खुशनुमा बनाया। मातृत्व के सम्मान में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से केक काटकर मातृ दिवस की खुशियां मनाईं।
नेतृत्व और संदेश
इस आयोजन का नेतृत्व यूनाइटेड रजत विहार एवं पूर्व आरडब्ल्यूए (RWA) अध्यक्ष राजीव शर्मा, दिनेश सिंह, जितेंद्र अवस्थी, रोली शर्मा और शीतल भाटी ने किया। इस मौके पर राजीव शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “माताएं परिवार और समाज की आधारशिला हैं। हर माँ त्याग की मूर्ति है, वह पूजनीय है। इसलिए माँ का सम्मान सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन होना चाहिए।”
पुरुषों ने भी निभाई जिम्मेदारी
मातृ दिवस के अवसर पर सोसाइटी की माताओं का सम्मान करने के लिए सुब्रत मोहाकुड़, महेश सिंह, अरुण गौड़, ऋतुराज और नवीन चंदर सहित अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में अहम भूमिका निभाई।






















