भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे नितिन नवीन

Delhi News: मंदिर से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा (BJP) को जनता का अपार आशीर्वाद मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र के सेवक के रूप में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए देश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं।

कालीबाड़ी मंदिर बना भाजपा की जीत का साक्षी

HIGHLIGHTS

  • जीत के बाद मंदिर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा
  • तीन राज्यों में जीत पर नितिन नवीन ने मां काली को दिया श्रेय
  • कालीबाड़ी मंदिर में भाजपा की विजय पूजा
  • नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत
  • बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत के बाद दिल्ली में धन्यवाद पूजा

Delhi News: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा (BJP) की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी में खुशी का माहौल है। इस जीत के शुभ अंश के लिए भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे। दिल्ली के इस ‘मिनी बंगाल’ में उन्होंने माता काली के दर्शन कर जीत का श्रेय उनके चरणों को दिया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी उनके साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

शंखनाद से गूंजा ‘मिनी बंगाल’

मंदिर पहुंचने पर चितरंजन पार्क के स्थानीय लोगों और भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य शंखनाद कर नितिन नवीन का स्वागत किया। विधि-विधान से हुई पूजा के दौरान पुरोहितों ने लगातार मंत्रोच्चार किया। नितिन नवीन ने सबसे पहले माता काली का पूजन किया, इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया और अंत में राधा-कृष्ण के दर्शन कर विजय का आशीर्वाद लिया।

“बंगाल की संस्कृति को संजोने का काम करेगी भाजपा”

मंदिर से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा (BJP) को जनता का अपार आशीर्वाद मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र के सेवक के रूप में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए देश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की संस्कृति और परंपराओं को संजोने और आगे बढ़ाने का काम कोई और नहीं, बल्कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।

अध्यक्ष बनने के बाद पहला चुनाव, नितिन नवीन के लिए ‘चमत्कार’

4 मई को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आए थे, जिसमें तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनकर सामने आई। यह चुनाव नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला चुनाव था। अपने पहले ही चुनाव में पार्टी को तीन राज्यों में सत्ता दिलाना उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पार्टी मुख्यालय में नितिन नवीन की गले में माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया था।

पीएम मोदी की भी है इस मंदिर से खास नजदीकी

दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित कालीबाड़ी मंदिर की राजनीतिक गलियारों में अपनी एक अलग पहचान है। पिछले दिनों नवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी यहां पहुंचकर माता काली के दर्शन कर चुके हैं। यही वजह है कि हर बड़ी राजनीतिक उपलब्धि और जीत के बाद भाजपा के शीर्ष नेता यहां आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते रहे हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now