Nissan Motor Corporation: निसाल ग्‍लोबल ईवी की बिक्री ने 1 मिलियन यूनिटों का आंकड़ा पार किया

nissan motor corporation

संध्या समय न्यूज संवाददाता


निसान मोटर कंपनी लिमिटेड ने इलैक्ट्रिक वाहनों की 1 मिलियन यूनिटों की ग्‍लोबल बिक्री दर्ज कराने की आज घोषणा की है। दिसंबर 2010 में निसान लीफ के लॉन्‍च के बाद से अब तक दुनियाभर में इसकी 650,000 यूनिटों की बिक्री दर्ज की जा चुकी है।

फिलहाल इस मॉडल को जापान, अमेरिका और यूरोप में करीब 50 अलग-अलग बाजारों में बेचा जा रहा है, और दुनियाभर में ग्राहकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जाता है। यहां तक कि अलग-अलग बाजारों में इसे कई प्रतिष्ठित पुरस्‍कारों से सम्‍मानित भी किया जा चुका है। 2022 में, निसान ने अपनी ऑल-इलैक्ट्रिक क्रॉसओवर निसान आरिया की बिक्री शुरू की थी। आरिया में निसान के नवीनतम डिजाइन मुहावरों और टैक्‍नोलॉजी का मेल समाया है

उल्‍लेखनीय है कि 2022 में, निसान ने जापान के मिनीव्‍हीकल मार्केट में पहली ईवी लॉन्‍च की थी। इसे अपने शानदार केबिन, शक्तिशाली लेकिन स्‍मूद एक्‍सलरेशन, बेहतरीन डिजाइन वाले इंटीरियर और दैनिक ड्राइविंग के लिहाज़ से पर्याप्‍त क्रूज़‍िंग रेंज के लिए 50,000 से ज्‍यादा यूनिटों के ऑर्डर मिल चुके हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now