श्रद्धा तिवारी
Bollywood News: धर्मा प्रोडक्शन्स की आगामी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के म्यूजिक एल्बम में एक और दमदार ट्रैक ने एंट्री ले ली है। टाइटल ट्रैक की मासूमियत और ‘ऐतबार’ की गहराई के बाद, मेकर्स ने ‘खासियत’ नाम का एक झूमने वाला और एनर्जी से भरपूर गाना रिलीज़ किया है।
ये गाना फिल्म के मूड में एकदम फ्रेश ट्विस्ट लेकर आता है। अनन्या पांडे और लक्ष्य पर फिल्माए गए इस गाने में प्यार के उन प्यारे और नटखट पलों को दिखाया गया है, जब रिश्ता बस खुशियों से भरा होता है और दिल हल्का-फुल्का महसूस करता है।
सचिन-जीगर का मैजिक और दमदार आवाज़ें
‘खासियत’ में संगीतकार जोड़ी सचिन-जीगर ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया है, जबकि बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को राघव चैतन्य और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज़ दी है। दोनों गायकों की जुगलबंदी इस गाने में एकदम फ्रेश और यंग चार्म लेकर आई है। गाने का अपबीट रिदम और वाइब सुनते ही आपका मूड ऑटोमैटिकली अप हो जाएगा।
क्रू ने साझा किए अनुभव
गाने की रिलीज़ पर खुशी जाहिर करते हुए सचिन-जीगर ने कहा कि हर लव स्टोरी के अलग-अलग मूड्स होते हैं। ‘खासियत’ वो फेज है जब आप बस साथ के पलों को एंजॉय कर रहे होते हैं। हम चाहते थे कि म्यूजिक ऐसा हो जो बिना मेहनत के दिल में उतर जाए और पैर थिरकने लगे। जोनिता और राघव ने इसमें वही मस्ती भर दी है।
राघव चैतन्य ने बताया कि ये प्यार के आसान और खुशहाल पलों को बहुत नेचुरल तरीके से दिखाता है। जोनिता के साथ ये गाना बहुत सहज लगा। ये बिना किसी बनावट के दिल में बस जाता है। जोनिता गांधी ने कहा कि ये गाना पूरी तरह से एक हल्की-फुल्की, ब्रीज़ी एनर्जी को पकड़ता है। राघव के साथ मेरा पहला डुएट है, तो ये और भी खास बन गया है। ये एक हैप्पी वाइब वाला गाना है जिसे आप दिन के किसी भी टाइम सुन सकते हैं।
फिल्म के डायरेक्टर विवेक सोनी ने गाने के विज़ुअल्स पर बात करते हुए कहा कि खासियत रिश्ते के उस फेज को दिखाता है जहां सब कुछ नया-नया और बिना किसी बोझ के होता है। मैं चाहता था कि ये गाना उसी स्पॉन्टेनियस खुशी को स्क्रीन पर जिंदा कर दे, जिसे अनन्या और लक्ष्य ने बखूबी निभाया है।

























