NCF पदाधिकारियों ने की अति. पुलिस कमिश्नर से औपचारिक भेंट

ऋषि तिवारी


नोएडा। नौएडा सिटीजन फोरम (NCF) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष डा. महेश अग्रवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फोरम की ओर से उनका स्वागत किया गया और नोएडा की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान नोएडा की कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और शहर में बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। फोरम के पदाधिकारियों ने शहर के नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए बेहतर समन्वय और प्रभावी व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।

NCF अध्यक्ष डा. महेश अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. राजीव नारायण मिश्रा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन और नागरिक संगठनों के बीच बेहतर संवाद से नोएडा में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा।

इस अवसर पर NCF के महासचिव प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, उपाध्यक्ष मधु मेहरा, कोषाध्यक्ष राहुल मुंद्रा, सचिव अंकित अरोरा और गरिमा त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को शहर की समस्याओं और नागरिक हितों से जुड़े मुद्दों पर पुलिस प्रशासन तथा नागरिक संगठनों के बीच संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now