National Games: हरियाणा की लड़कियों ने खो-खो स्कूल नेशनल गेम्स में रजत पदक जीता

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता


नूंह। हरियाणा की लड़कियों ने खो -खो स्कूल नेशनल गेम्स में रजत पदक जीता है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 6 जून 2023 से 12 जून 2023 तक दिल्ली में आयोजित की जा रही स्कूल नेशनल गेम्स के खो खो मुकाबले में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने कई वर्षों के बाद रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

लडक़ों की खो खो टीम भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। सहायक शिक्षा अधिकारी खेलकूद डॉ अमित कुमार यादव ने सफलता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व दिनांक 29 मई 2023 से 5 जून 2023 इस खेल के कैंप का आयोजन विवेकानंद स्कूल तावडू(जिला नूह) में किया गया ।निदेशालय से नियुक्त कोच महेंद्र व जगदीश एवं खेल विभाग में कार्यरत खो-खो के कोच धर्मेंद्र दवे की सहायता लेकर एडवांस तकनीक पर ध्यान दिया गया और इस प्रतियोगिता के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की गई थी।

इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने पर हमारी खो खो की 5 लड़कियों व दो लडक़ों का चयन स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्पोट्र्स स्कीम में हुआ जोकि एक बड़ी उपलब्धि है। कुमारी प्रियंका ने लड़कियों की टीम के मैनेजर के तौर पर अपनी विशेष भूमिका निभाई। जिला शिक्षा अधिकारी नूह परमजीत चहल ने सभी खिलाडिय़ों को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। खो खो खेल प्रतियोगिता की ट्रॉफी प्राप्त करते हुए डॉ अमित कुमार यादव, ओम सिंह प्रवक्ता, कुमारी प्रियंका अध्यापिका , कोच महेंद्र व खिलाड़ी काफी हर्षित नजर आयें और भविष्य में इससे भी बेहतर करने की बात पर जोर दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now