nasheelee davaon : नशीली दवाओं के कारोबार रिश्वत मामले मित्तल का लिया वाइस सेम्पल

संध्या समय न्यूज़ संवाददाता


अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान की ओर से ट्रेप किए जाने के बाद सस्पेंड एसओजी एएसपी दिव्या मित्तल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। घूसखोरी के मामले में निलंबित हुई दिव्या मित्तल को लेकर अब यह साबित हो गया है कि उन्होंने दवा कारोबारी से करोड़ों रुपए की डिमांड की थी। नशीली दवाओं की जांच के मामले में मांगी की ।रिश्वत को लेकर अब स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री यानी एफएसएल ने बड़ा खुलासा किया है। एफएसएल ने दिव्या मित्तल के वॉइस सैंपलिंग की जांच की रिपोर्ट एसीबी और राजस्थान के गृह विभाग को भेज दी है, जिसमें यह बताया गया है कि दवा कंपनी के कारोबारी से जुड़ा जो ऑडियो वायरल हुआ था, उसमें दिव्या मित्तल की ही आवाज थी। एफएसएल टीम का कहना है कि इस ऑडियों में किसी भी तरह की कोई कांट – छांट नहीं मिली है।

एसीबी की मानें तो दिव्या मित्तल केस में ऑडियो की पुष्टि से एसीबी का पक्ष और मजबूत होगा। कोर्ट में वाइस सैंपल की रिपोर्ट सबसे बड़ा सबूत के तौर पर पेश होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अब दिव्या मित्तल की मुश्किलें बढ़ सकती है। 10 अप्रैल को दिव्या मित्तल को इस केस में जमानत मिल थी। अब फिर से उनकी जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना बढ़ गई है। ज्ञातव्य है कि नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़ा हुआ है यह मामला जनवरी ,2023 का है ।जिसमें दिव्या मितल ने दो करोड़ की रिश्वत लेने से जुड़ा है ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now