Nasha Mukt Abhiyaan : नशे एंव साइबर क्राइम को छोड़ने पर पुलिस ने किया अभियान तेज

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता


नूंह। प्रदेश का मुस्लिम बाहुल्य जिला नूंह(मेवात) अब उड़ता पंजाब बनता जा रहा है और यहां के युवा नशे के लत में जकड़ते जा रहे हैं। लोगों की माने तो आज से दो दशक पूर्व मेवात में नशा नाम बीमारी दूर-दूर तक भी नही थी लेकिन पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा के अलावा यूपी-राजस्थान के जरिये नशा मेवात में पहुंचने से आज मेवात के ज्यादातर युवक नशा कर रहा हैं।

मेवात के सामाजिक लोग व पुलिस प्रशासन अब इस नशा के खिलाफ अपना मिशन तेज कर दिया है। समाजसेवी कमांडो हीदायत खान चंदेनी ने मेवातवासियों से नशा मुक्त मेवात अभियान के तहत टोल फ्री नम्बर सूचना देकर फोन करने और नशा बेचने वालो को पकडवाने की अपील की है।इसी तरह, फिरोजपुर झिरका थानांर्तगत गांव बसईमेव में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई चार गावों बीवां, बसईमेव, हिरवाड़ी एवं घाटा शमशबाद गावों के लोगों की पुलिस की पाठशाला के दौरान एसपी वरुण सिंगला लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेवात की छवि को सुधारने के लिए यहां के लोगों को अपराध, साइबर क्राइम एवं नशे की लत को छोडना होगा । नशा देश की नींव को कमजोर कर रहा है । चंद लोगों द्वारा क्राइम करने की वजह से सारा मेवात बदनाम हो रहा है ।

बदमाश चाहे कहीं भाग लें उनको ढूंढकर दबोचा जाएगा । उन्होंने आगे कहा इस पाठशाला का उद्देश्य है सभी को कानून की पालना कराना एवं नशे के विरुद्ध अभियान चलाना । यह अभियान छह महीनों तक चलेगा । उन्होंने कहा पहले भी नूंह जिला पुलिस ने अभियान चलाकर काफी नशा तस्करों को दबोचकर उनके पास से काफी मात्रा में नशा की सामग्री बरामद की है तथा इसी तरह से काफी साइबर अपराधियों को दबोचा गया जिन्होंने लगभग 28 हजार लोगों से सौ करोड़ से ज्यादा की ठगी की हुई थी । जो साइबर अपराधी फरार हैं उनको भी हर हालत में दबोचा जाएगा । डीएसपी फिरोजपुर झिरका सतीश वत्स ने नशा करने से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया ।

उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य है स्वस्थ युवां, स्वस्थ समाज, नशा मुक्त हरियाणा बनाने का ।ग्रामीणों ने एसपी नूंह को आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने गांव में नशाखोरी, सामाजिक कुरितियों एवं साइबर क्राइम को पूरी तरह से समाप्त करेंगे । इस अवसर पर एसड़ीएम डा0 चिनार चहल, डीएसपी सतीश वत्स, एसएमओ डा0 कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी दयानंद, एंटी सीआईए स्टाफ प्रभारी अनिल कुमार, फारुख, अनिल बंसल, हन्ना, साबिर, शकील सैफी, रामकिशोर, आस मोहम्मद सहित काफी व्यक्ति मौजूद रहे ।एसपी नूंह वरुण सिंगला ने कहा कि मेवात जिले में नशा बेचने वालों एवं साइबर अपराध करने वालों की सूचि पुलिस ने तैयार कर ली है ।

अभी भी समय है कि ये नशा एवं साइबर अपराध करना छोड़ दें और अपराध की दुनियां को छोडकर मुख्य धारा में जुड़ जाए अन्यथा ऐसे लोगों को दबोचने के लिए विशष अभियान चलाया जाएगा ,पुलिस की पाठशाला में एसपी ने लोगों को बताया कि विलेज लैवल की मिशन टीम एवं ग्राम प्रहरी मिलकर अपने-अपने गांव में नशा बेचने, नशा करने वालों की पहचान कर उनसे नशा छुड़वाने का प्रयास करेगें ।पुलिस की पाठशाला में जिस तरह से पुलिस अधिकारियों ने जनता के साथ सीधा संवाद किया उसके बेहतर परिणाम सामने आएंगें ।

इससे ना केवल अपराध एवं नशा पर रोक लगेगी बल्कि पुलिस एवं जनता के बीच की दूरी भी कम होगी ।एसपी वरुण सिंगला ने लोगों को नसीहत दी के वे गो-हत्या, अवैध खनन, नशा तस्करी, साइबर क्राइम, टटलू काटने, एटीएम काटने, लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने, बाहर से लोगों को काम के लिए बुलाकर लूटने की वारदातों को ना करें ।

चंद लोग जो इन अपराधों को कर रहे हैं उनसे मेवात बदनाम हो रहा है ।एसपी वरुण सिंगला ने कहा अपराध की दुनियां में कदम रखकर की जाने वाली काली कमाई से जिदंगी भर का दुख एवं दर्द मिलता है । उन्होंने कहा जब वे पकडने जाने वाले अपराधियों से बात करते हैं तो अपराधी रोने लगते हैं और जो वांछित हैं वो कब तक पुलिस से भागेंगें, उनको भी दबोचा जाएगा ।एसपी वरुण सिंगला ने कहा इस क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने, अपराध मुक्त करने के लिए युवाओं को शिक्षित होना होगा । शिक्षा से ही इस क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होगा । युवां काम करने के लिए आगे आएगा तो वह अपने आप अपराध की दुनियां से दूर हो जाएगा ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now