सांसद डॉ महेश शर्मा ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से की मुलाकात

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। शनिवार को नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल कैंप कार्यालय में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने नोएडा मीडिया क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से मुलाकात की, मुलाकात के दौरान सांसद डॉ महेश शर्मा ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी कि मीडिया क्लब की कमान अब आपके हाथ में है।

इस मीडिया क्लब को नयी दिशा और दशा प्रदान करें, मुलाकात के दौरान गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कार्यकारिणी के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह हर वक्त उनके साथ है, अगर नोएडा मीडिया क्लब को किसी भी तरह की जरूरत पड़ेगी तो सांसद महोदय उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकारिणी के सदस्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ नोएडा मीडिया क्लब को आगे बढ़ने का काम करें।

बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी

नोएडा के सभी पत्रकारों के भलाई के लिए काम करें, सांसद ने मीडिया की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है,कार्यकारिणी सदस्यों ने क्लब की आगामी योजनाओं की सांसद जानकारी दी। सांसद ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।मुलाकात के दौरान नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष श्री आलोक द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ डॉक्टर महेश शर्मा को पुष्पगुच्छ देकर यह आश्वासन दिया कि उनकी टीम नोएडा मीडिया क्लब और नोएडा के पत्रकारों के हित के लिए लगातार काम करेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now