movie adipurush: आदिपुरुष के डायलॉग में बदलाव

movie adipurush

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग में बदलाव कर दिए हैं। अब आपको भगवान हनुमान के मुंह से “जलेगी भी तेरे बाप की…” जैसे डायलॉग सुनने को नहीं मिलेंगे। मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म में ये बदलाव कर दिए हैं। “जलेगी भी तेरे बाप की…” के आलावा मेकर से कई संवादों को बदला है।

फिल्म आदिपुरुष का डायलॉग “कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग तेरे बाप की तो जलेगी भी तेरे बाप की” की जगह अब भगवान हनुमान यह कहते दिखाई देंगे- “कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग तेरी लंका की तो जलेगी भी तेरी लंका ही।”

फिल्म में जो डायलॉग बदल दिए गए है, वो इस प्रकार है…

  • पहले यह डायलॉग था: कपड़ा तेरे बाप का.. तो जलेगी भी तेरे बाप की
    अब: यह बदलाव किया गया: कपड़ा तेरी लंका का… तो जलेगी भी तेरी लंका का
  • पहले यह डायलॉग था: जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे.. हम उनकी लंका लगा देंगे।
    अब: यह बदलाव किया गया: जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे.. हम उनकी लंका में आग लगा देंगे।
  • पहले: मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को लंबा कर दिया है।
    अब: मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को समाप्त कर दिया है।
  • पहले: तू अंदर कैसे घुसा… तू जानता भी है कौन हूं मैं
    अब: तुम अंदर कैसे घुसे… तुम जानते भी हो कौन हूं मैं

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now