नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में मौमप्रेनर लीग का समापन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में रेडियो कार्यक्रम मौमप्रेनर लीग का समापन हुआ। 13 मई से 30 मई तक आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय गृहणियों ने अपने उद्यम एवं अनुभवों को रेडियो के माध्यम से साझा किया। वहीं संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी डॉ. श्वेता त्यागी, स्टोरी टेलर रुचि भैराही एवं पोपला केक की को फाउंडर सुखविंदर कौर ने अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम के दौरान अपने उद्यमशीलता के सफर, चुनौतियों और सफलता की कहानियों को प्रस्तुत करते हुए डॉ. श्वेता त्यागी ने कहा कि जीवन की विफलताओं से थक कर कभी हारना नहीं चाहिए। अविरल रूप से अपना कार्य अथक एवं अडिग रूप से करते रहना चाहिए, सफलता एक दिन आपकी कदम चूमेंगी। वहीं रुचि भैराही ने कहा कि महिलाओं को प्रेरणा और प्रोत्साहन मिले तो वे भी अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं और अपने उद्यम को सफल बना सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान सुखविंदर कौर ने नकारात्मक स्थितियों से हतोत्साहित न होकर ना को हां में बदलने का जज्बा ही आपको सफल बनाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर अपने विचार प्रकट करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि मौमप्रेनर लीग के दौरान महिला उद्यमियों ने अपने संघर्ष एवं सफलता की कहानी रेडियो के माध्यम से साझा किया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित आज के समापन कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न उद्यमशीलता विशेषज्ञों और अतिथियों ने भी भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now