मोहन गार्डन : स्वच्छता अभियान की पोल खोलते भाजपा विधायक

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। मोहन गार्डन के ब्लॉक.19ए, ए—1 में बुद्ध बाजार से कई इलाकों में कूड़े की गाड़ी कई महिनों से ना आने से आम जनता परेशान है जो ​कि आम जनता कुड़ा कहीं फेकने को मजबूर हो रही है। मोहन गार्डन बुध बाजार, पशुराम चौक, गुरुद्वारा रोड और मोहन गार्ड के कई इलाकों में कुड़े की गाड़ी कई महिनों से नहीं आ रही है और गाड़ी ना आने से अफरा तफरी मची हुई है। जिससे आम जनता कहीं भी कुड़ा फेकने के लिए मजबूर है जिससे मच्छरों की भरमार हो रहे है। जिसकी शिकायत एमसीडी अधिकारी, भाजपा विधायक पवन शर्मा, आनलाईन सीएम रेखा गुप्ता तक किया जा चुका है। जिसका हल महिनों बितने के बाद भी नहीं हुआ है।

विधायक पवन शर्मा का सिर्फ स्व्च्छता के नाम पर बोलबाला

देखा जाए तो यह शिकायते विधायक पवन शर्मा तक बताया जा चुका है उसके बाद भी यह स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे रहे। जिसके कारण कूड़े की गाड़ी नहीं आ रही है देखे तो एमसीडी के आनलाईन शिकायत पीजीएमएस पर भी कई बार की जा चुकी है।

मोहन गार्डन गंदगी के ढेरों से आ रहीं दु़र्गंध

बता दे कि मोहन गार्डन में कहीं भी डस्बीन नहीं होने के कारण कस्बेवासी खुले में खाली पड़े प्लोटों में कुड़ा फैंक जाते है। समय पर कुड़ा नहीं उठाने पर सड़क पर उड़ने लगता है। यहां उठ रहीं दुर्गध से आसपास के लोगों का रहना जहां दुशवार हो गया है।

आज जनता का कहना भाजपा और आप पार्टी में कोई अंतर नहीं

बता दे कि आए दिन देखा जाए तो कितने महिनों से कुड़े होते होगे जो कि कूड़े की गाड़ी ना आने की वजह से आम जनता खाली प्लॉटों में फेकने के लिए मजबूर हो रही है जब आप पार्टी थी तो भी यही था और भाजपा के आने के बाद भी यही चल रहा है तो भाजपा आने से क्या फायता है। जो कि यहां के आम जनता का कहना है।

बता दे ​​कि आम जनता मोहन गार्डन में भी भाजपा से खुश नहीं है देखे तो कीं गली में सीवर जाम, गटर का डंकन खराब जिससे आए दिन दुर्घना और कुड़े की गाड़ी ना आने से गंदगी जिससे स्वच्छता ना होने से बिमारी बड़ रही है। जिसकी शिकायत एमसीडी अधिकारी, जल बोर्ड अ​धिकारी यहां तक की विधायक पवन शर्मा के आफिस में भी किया गया है जिससे कोई सुनवाई नहीं हुआ और शिकायते आनलाईन https://pgms.delhi.gov.in/Home/Index वबसाईट पर सीएम रेखा गुप्ता तक करने के बाद भी कुछ नहीं ​हुआ है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now