संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल स्नैचर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से छीना गया Samsung मोबाइल फोन भी बरामद किया है। वहीं, उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम ने बुधवार को मिली लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने एसजेएम अस्पताल के पास FNG रोड से मोबाइल छीनने के मामले में अभियुक्त वंश नागपाल पुत्र गुलशन को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से छीना गया Samsung मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास और मोबाइल स्नैचिंग की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त वंश नागपाल का दूसरा साथी आशू गर्ग पुत्र कुलदीप मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध आरोपियों की जांच और कार्रवाई कर रही है। सेक्टर-63 थाना पुलिस की इस कार्रवाई में एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


























