कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

गाजियाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, केमिकल ड्रमों में हुए धमाके

Ghaziabad News:मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया कि शाम करीब 4:02 बजे कोतवाली फायर स्टेशन को इस अग्निकांड की सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि आग तेजी से पूरे परिसर में फैल रही है और आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को भी खतरा है।

गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास की यूनिट्स पर खतरा

HIGHLIGHTS

  • बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, दूर तक फैला धुआं
  • गाजियाबाद फैक्ट्री अग्निकांड: एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू
  • केमिकल फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, कई धमाकों से दहला इलाका
  • गाजियाबाद में आग का तांडव, दर्जनों दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
  • फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम बने आग का कारण, जोरदार विस्फोट

Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आती जा रही हैं। ताजा मामला यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है, जहां बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया और फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों में जोरदार विस्फोट होने लगे।

फैक्ट्री में रखे थे खतरनाक केमिकल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल से भरे नीले रंग के ड्रम रखे हुए थे। आग लगने के बाद ये ड्रम गर्म होकर फटने लगे, जिससे आग की लपटें और भी ऊंची उठ गईं। स्थिति को देखते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

दमकल विभाग पर कड़ी मशक्कत

बता दें कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया कि शाम करीब 4:02 बजे कोतवाली फायर स्टेशन को इस अग्निकांड की सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि आग तेजी से पूरे परिसर में फैल रही है और आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को भी खतरा है।

आग की भयावहता को देखते हुए जिले के सभी फायर स्टेशनों के अलावा, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और हापुर से भी अतिरिक्त फायर टेंडर मंगाए गए। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दर्जन भर से अधिक गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

दो किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि दो किलोमीटर दूर से धुआं का गुबार साफ नजर आ रहा था। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और मौके पर कूलिंग का कार्य चल रहा है। अब तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now