संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। चर्चित कुणाल शर्मा हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करने के बाद गुरुवार को जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सभी संगठनों ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कम समय में मामले का खुलासा करने के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज महासंघ, अखिल भारतीय वैदिक ब्राह्मण महासंघ, जनशक्ति सेवा समिति, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, प्रजापति समाज और महिला शक्ति सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि ग्रेटर नोएडा कुणाल शर्मा हत्याकांड का त्वरित खुलासा पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली का प्रमाण है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कम समय में अपराध का पर्दाफाश कर पुलिस ने जनता का विश्वास और मजबूत किया है। सामाजिक संगठनों ने भविष्य में भी इसी प्रकार निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रविकांत मिश्रा, मनीष शर्मा, गिरीश मिश्रा, नरेंद्र चोपड़ा, शिवलाल सिंह, अजय बटलाजी, प्रवीण भारद्वाज, संजय जैन, अमित अग्रवाल, सुरेश कुमार प्रजापति, अशोक चौहान, समां चौधरी, गीता, गीता वर्मा, गुड़िया, मुस्तफा खान, ललित कुमार प्रजापति, राहुल कुमार प्रजापति, दुर्गा, के.के. मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव लोकेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव राजेश शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव प्रभाकर झा तथा रामनारायण पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस कमिश्नर और जांच टीम को कुणाल शर्मा हत्याकांड के सफल खुलासे के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।

























