संध्या समय न्यूज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, जबकि उनके पुत्र निशांत कुमार आज (रविवार) जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में मायूसी देखने को मिली। इस मौके पर मनीष वर्मा, जो नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं, ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। मनीष वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यसभा जाने का अर्थ यह नहीं है कि नीतीश कुमार बिहार छोड़कर दिल्ली में स्थायी रूप से रहेंगे। वे पटना से भी राज्य के मामलों को देखेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार उनकी देखरेख में रहेगा और वे इसे बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करेंगे।
निशांत कुमार का पार्टी में स्वागत
मनीष वर्मा ने अपने बयान में कहा कि पार्टी और बिहार के लोग लंबे समय से चाहते थे कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में कदम रखें। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की मांग और प्रदर्शन के बाद निशांत कुमार का आज जेडीयू में प्रवेश हुआ है। मनीष वर्मा ने कहा, “पूरा जेडीयू परिवार पूरे जोश और शिद्दत के साथ उनका स्वागत करता है। निशांत जी का मिलनसार स्वभाव और व्यक्तित्व पार्टी पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।”
फादर्स डे पर विशेष : एक पिता सुपर हीरो का सबसे अच्छा उदाहरण
सोशल मीडिया पर भावुक संदेश
मनीष वर्मा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “नई पीढ़ी के बिना कोई भी कारवां आगे नहीं बढ़ सकता। आज निशांत कुमार का सक्रिय राजनीति में प्रवेश, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में, जनता दल (यूनाइटेड) परिवार के लिए भावनात्मक और उत्साहवर्धक अवसर है। उनमें विनम्रता और सादगी कूट-कूट कर भरी है। उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि वे कितने महान नेता के पुत्र हैं।”























